राज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ धाम में आज से धीरेंद्र शास्त्री की...

बदरीनाथ धाम में आज से धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा, पांच दिन लगेगा दिव्य दरबार

बदरीनाथ, 27 मई (वेब वार्ता)। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का पांच दिवसीय दिव्य दरबार और हनुमान कथा का आयोजन आज से बदरीनाथ धाम में शुरू हो रहा है। 27 मई से 31 मई तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कथा का आयोजन बदरीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा परिसर में किया जाएगा, जहां प्रतिदिन अपराह्न दो बजे से श्रद्धालुओं को हनुमान कथा का श्रवण कराया जाएगा।

आयोजन समिति से जुड़े जयदीप मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कथा का शुभारंभ दिव्य जल कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन के दौरान हनुमान कथा के अलावा भजन संध्या और सनातन जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

कथा और दिव्य दरबार को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं, संतों और धार्मिक अनुयायियों का बदरीनाथ धाम पहुंचना शुरू हो गया है। इसके चलते होटल, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है। धार्मिक आयोजन के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है।

श्रद्धालुओं का मानना है कि धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा और दिव्य दरबार से बदरीनाथ धाम का धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो जाएगा। चारधाम यात्रा के बीच हो रहे इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -