देहरादून, 25 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन फनींद्रनाथ शर्मा ने शुक्रवार को देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओंz ने उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी और प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक करुण दत्ता एवं गौरव सिंह, प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार और यमन डबराल समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
पार्टी के अनुसार, फनींद्रनाथ शर्मा के पदभार ग्रहण के साथ प्रदेश संगठन में उनकी नई जिम्मेदारी औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता




