राज्यउत्तराखण्ड10 प्रतिभागियों में डॉ विशाल वर्मा हुए चयनित

10 प्रतिभागियों में डॉ विशाल वर्मा हुए चयनित

कानपुर। अखिल भारतीय स्तर पर फीवर फाउंडेशन द्वारा फीवर क्विज -2026 जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में आयोजित की गई। कानपुर के डा० विशाल वर्मा (जेआर) द्वितीय वर्ष द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं प्रतियोगिता में उन्होंने शीर्ष 10 प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त कर जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज का मान बढ़ाया एवं संस्थान को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर सभी ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में शीर्ष 10 प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त करने के उपरान्त डा० विशाल वर्मा का चयन प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए किया गया है। प्रतियोगिता का अगला चरण आगामी माह नवम्बर 2026 में हैदराबाद में आयोजित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में डा० विशाल वर्मा, मेडिसिन विभाग, जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज, कानपुर का प्रतिनिधिव्त करते हुए प्रतिभाग करेंगे। यह उपलब्धि चिकित्सा महाद्यिलाय के लिए गौरव का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -