राज्यउत्तर प्रदेशआश्वासन के बाद श्रमिकों ने भूख हड़ताल की...

आश्वासन के बाद श्रमिकों ने भूख हड़ताल की स्थगित

मुरादाबाद समाचार

मुरादाबाद संवाददाता

महानगर मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित मैसर्स क्वालिटी प्रोडक्ट्स ऑफ़ इंडिया नामक निर्यात फर्म के मालिकों पर मजदूरों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए फर्म में काम करने वाले दो श्रमिकों ने भूख हड़ताल का बिगुल बजा दिया लेकिन विभागीय आश्वासन के बाद मजदूरों ने फिलहाल भूख हड़ताल स्थगित कर दी है
निर्यात फर्म में कार्य करने वाले तीन श्रमिकों सुशील कुमार सुरेंद्र सिंह और हरद्वारी को अलग-अलग तारीखों में फर्म स्वामी द्वारा काम से निकाल दिया गया फैक्ट्री मालिकों की इस मनमानी के खिलाफ पीड़ित श्रमिकों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र पेश करके न्याय की गुहार लगाई थी न्याय न मिलने पर 27 अक्टूबर से भूख हड़ताल की बात कही थी लगभग 2 सप्ताह बीत जाने के बाद भी न्याय न मिलने पर पीड़ित श्रमिक भूख हड़ताल के लिए विवश हुए हैं पीड़ित श्रमिकों में से दो श्रमिक सुशील कुमार एवं हरद्वारी मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए बताया गया कि नौकरी से निकाले जाने के गम में बीमार पड़ जाने पर सुरेंद्र सिंह नामक श्रमिक की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई आरोप है कि फर्म स्वामियों की मनमानी एवं उचित इलाज के अभाव में सुरेंद्र सिंह की मृत्यु हुई है इसके जिम्मेदार फर्म स्वामी है
पीतल मजदूर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे कि इसी दौरान श्रम विभाग से सहायक श्रमायुक्त श्रम परिवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी एवं वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद सुहैल के साथ धरना स्थल पहुंचे और नौकरी से निकाले गए दोनों मजदूरों को पुनः नौकरी पर वापस बुलाए जाने और मृतक मजदूर के परिवार की आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करा दी
पीड़ित श्रमिकों का नेतृत्व कर रहे पीतल मजदूर यूनियन के सीनियर लीडर विजय सिंह ने बताया कि यदि मृतक सुरेंद्र सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की गई और नौकरी से निकाले गए मजदूरों को वापस नौकरी पर नहीं बुलाया गया तो उनका आंदोलन पुनः आरंभ होगा
इस दौरान विजय सिंह के अलावा रोनू नंदा वीना पिंकी एडवोकेट संतोष एवं इस्लाम अली आदि मजदूरों के समर्थन में धरने पर बैठे हुए दिखाई दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -