राज्यउत्तर प्रदेशसर्राफ पर सोने की धोखाधड़ी का लगा गंभीर...

सर्राफ पर सोने की धोखाधड़ी का लगा गंभीर आरोप

मुरादाबाद संवाददाता

महानगर मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र में सोने चांदी के आभूषणों की मरम्मत आदि का कार्य करने वाले बंगाल प्रांत के एक कारीगर के साथ 80 ग्राम गोल्ड की हेरा फेरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र पेश करके इंसाफ की गुहार लगाई है
बंगाल प्रांत के जनपद हुगली कोलकाता निवासी शेख रियाज़ुल ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र पेश किया जिसमें कहा गया है कि वह महानगर मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा अंतर्गत गुड़िया मोहल्ला निवासी सर्राफ के मकान में सोने के आभूषण का कार्य करता था 80 ग्राम सोने के आभूषण को लेकर विवाद हुआ दोनों में बैठकर समझौता हुआ और इस बात पर सहमति बनी की 19 ग्राम सोना नीरज की तरफ है और बाकी 59 ग्राम सोना कपिल व नीरज दोनों की तरफ है नीरज द्वारा 30 अक्टूबर 2025 तक 19 ग्राम सोना वापस करने एवं नीरज द्वारा 20 जून 2026 तक शेष 59 ग्राम सोना वापस करने का वादा किया गया एसएसपी को पेश किए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 11 सितंबर 2026 को जब वह दोनों भाइयों के पास गया तो उनके द्वारा उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी गई और उसके साथ मारपीट की गई शोर मचाने पर वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए और उन लोगों ने उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया यह भी आरोप है कि इन दोनों ने उसे झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी भी दी है जिसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व सीओ से की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है मंगलवार को पीड़ित शेख रियाजुल द्वारा पुनः शिकायती पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पेश किया गया और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने और उसका सोना वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -