राज्यउत्तर प्रदेशमान्यता प्राप्त पत्रकारों व आश्रितों को मिलेगा कैशलेस...

मान्यता प्राप्त पत्रकारों व आश्रितों को मिलेगा कैशलेस इलाज, आयुष्मान पोर्टल को हरी झंडी।

मुरादाबाद/ अमरोहा, 27 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में तैयार नए पोर्टल को शुरू करने की सहमति दे दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के क्षसूचना निदेशक विशाल सिंह ने मुरादाबाद/ अमरोहा समेत प्रदेश के सभी जिलों के सूचना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों के आयुष्मान कार्ड अभी नहीं बने हैं, उनका विवरण एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
​लखनऊ स्थित सूचना निदेशालय के सभागार में सूचना निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्टेट हेल्थ एजेंसी के अधिकारियों ने पोर्टल के संचालन और उपयोग की जानकारी दी। पोर्टल को शुरू करने की सहमति के बाद आवेदन, सत्यापन और आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्यालय के साथ प्रदेश के सभी जिला सूचना कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।
​सूचना निदेशक ने पोर्टल को पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए सरल एवं सुगम बनाने पर जोर दिया, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने जिला सूचना अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए पात्र पत्रकारों और उनके आश्रितों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाए। साथ ही, इस कार्य की प्रगति से मुख्यालय को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के पालन में किसी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जोड़ने की यह पहल लंबे समय से स्वास्थ्य सुरक्षा की जरूरत महसूस कर रहे पत्रकार परिवारों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों का विवरण दर्ज करने और कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने का रास्ता खुला है। हालांकि, पोर्टल के औपचारिक संचालन की तारीख, पात्रता सत्यापन की विस्तृत प्रक्रिया और उपचार की अनुमन्य सीमा के संबंध में अभी अलग से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में वास्तविक लाभ की शुरुआत पोर्टल के संचालन और पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जारी होने के बाद स्पष्ट होगी। बैठक में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह और अमित कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -