- सार
- फिल्म ‘रामायण’ को रिलीज होने में आठ दिन बाकी हैं।
- अब लॉस एंजिल्स में इसका ग्लोबल प्रीमियर हुआ।
- वहां फिल्म की कास्ट के साथ-साथ कई हॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की।
विस्तार
- फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक दुनिया के सामने आ गई है। फिल्म के ग्लोबल प्रीमियर के लिए रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी लॉस एंजिल्स में रेड कार्पेट पर पहुंचे। तीनों सितारों ने फैंस का अभिवादन किया, तस्वीरें खिंचवाईं और पहली स्क्रीनिंग से पहले वहां मौजूद लोगों से बातचीत की।

- बंदगला ड्रेस पहने नजर आए रणबीर कपूर
फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर सिल्वर रंग की चमकदार बंदगला ड्रेस में नजर आए। उन्होंने रेड कार्पेट पर तस्वीरें खिंचवाईं, फैंस का अभिवादन किया और उनसे बातचीत भी की।पत्नी के साथ पहुंचे यश
वहीं, रावण का किरदार निभाने वाले यश अपनी पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस राधिका पंडित के साथ पहुंचे। यश ने ऑल-ब्लैक लुक चुना, जिसे उन्होंने खास ब्रोच और काले चश्मे के साथ पूरा किया। वहीं, राधिका पंडित हरे और सुनहरे रंग की सिल्क साड़ी में नजर आईं। उनके पारंपरिक लुक ने सभी का ध्यान खींचा। - साई पल्लवी का छाया अंदाज
फिल्म में मां सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी लाल रंग की जरदोजी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। उनकी साड़ी पर बारीक कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा। खुले बालों और हल्के मेकअप में वह नजर आईं। 
- ये हस्तियां भी हुई ग्लोबल प्रीमियर में शामिल
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फिल्म की पहली स्क्रीनिंग से पहले हॉल भारतीय और विदेशी मेहमानों से भरा नजर आ रहा है। प्रीमियर में फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट और टीम के अलावा कई अन्य हस्तियां भी शामिल हुईं। इनमें जेडा पिंकेट स्मिथ, रोहिणी अय्यर, बेंजी केली और जिसेला मारेंगो समेत कई नाम शामिल हैं। - यश‘ और ‘रणबीर‘ ने लगाया एक-दूसरे को गले
ग्लोबल प्रीमियर के दौरान यश और रणबीर कपूर एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी नजर आए। फिल्म का प्रीमियर 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजे भारतीय समयानुसार शुरू हुआ। इसकी 3D स्क्रीनिंग में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही शामिल होने की अनुमति है।क्या ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘रामायण’?
बता दें कि आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ करीब 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाए हुए है। अब रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ से इस रिकॉर्ड को चुनौती देने की उम्मीद लगाई जा रही है।करीब 2,000 करोड़ रुपये के कथित बजट वाली फिल्म ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में शुरुआती बढ़त देखने को मिली है, लेकिन ‘दंगल’ को पीछे छोड़ने के लिए इसे शानदार ओपनिंग के साथ लंबे समय तक दर्शकों का प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया भी हासिल करनी होगी। इसके अलावा आपको बता दें कि ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, फिल्म भारत में पहले दिन 110 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर सकती है।

- ‘रामायण’ कब होगी रिलीज
नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज होगी, जबकि 4 नवंबर से पेड प्रीमियर शुरू होंगे। फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
रामायण: अमेरिका में हुआ ग्लोबल प्रीमियर, रेड कारपेट पर गले मिले रणबीर-यश; जानें भारत में मिलेगी कैसी ओपनिंग

- Advertisement -






