लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई 19 सितम्बर( वेबवार्ता) साण्डी कस्बे के मुंशीगंज मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब दोनों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान पत्नी ने पति दीपक के गुप्तांग पर चोट पहुंचाई, जबकि इसके जवाब में दीपक ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसकी नाक को दांत से काट लिया। महिला का उपचार जिला अस्पताल हरदोई में कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मुंशीगंज निवासी दीपक पुत्र चुन्नीलाल की शादी करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी करीब छह माह पूर्व मायके चली गई थी। पुलिस की प्राप्त सूचना के मुताबिक, इसके बाद महिला कुछ समय अपने चचेरे देवर के साथ रही।
17 सितंबर 2026 को महिला अचानक ससुराल पहुंची और घर में घुस गई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच पुराने विवाद को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। बात बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई।
पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान पत्नी ने दीपक के गुप्तांग पर चोट पहुंचाई। इससे उसे हल्की चोट आई। इसके प्रत्युत्तर में दीपक ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसकी नाक को दांत से काट लिया, जिससे महिला घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल हरदोई में चल रहा है। शिकायतकर्ता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




