राज्यउत्तर प्रदेशविश्व शांति दिवस पर हरदोई में निकलेगा शांति...

विश्व शांति दिवस पर हरदोई में निकलेगा शांति मार्च, प्रमुख मार्गों से गुजरेगा कारवां

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई 19 सितम्बर( वेबवार्ता) मानवता में शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व शांति दिवस के अवसर पर 21 सितंबर 2026 को हरदोई शहर में शांति मार्च निकाला जाएगा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित होने वाले इस मार्च में शांति, प्रेम और मानवीय मूल्यों का संदेश लेकर प्रतिभागी शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
शांति मार्च का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे शहीद उद्यान, कंपनी बाग से होगा। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना करेंगे। आयोजन में विश्व शांतिदूत एवं विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक और मोटिवेशनल स्पीकर प्रेम रावत के अनुयायी तथा शांति संदेश से जुड़े लोग शामिल होंगे।
आयोजन से जुड़े इवेंट मैनेजर एवं पत्रकार पीके गुप्ता ने बताया कि शांति मार्च कंपनी बाग से प्रारंभ होकर डीएम चौराहा, नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा और हॉस्पिटल रोड होते हुए पुलिस लाइन के सामने से जिंद पीर चौराहा पहुंचेगा। इसके बाद मार्च पुलिस चौकी रेलवेगंज के सामने से पीएनबी रोड, सर्कुलर रोड और लखनऊ चुंगी होते हुए लखनऊ रोड स्थित एसआरजे लॉन पहुंचेगा।
एसआरजे लॉन में होगा समापन समारोह
शांति मार्च के एसआरजे लॉन पहुंचने के बाद समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां प्रतिभागियों को प्रेम रावत का वीडियो संदेश सुनाया जाएगा। कार्यक्रम में शांति, मानवीय मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण से जुड़े संदेशों को साझा किया जाएगा। इसके अलावा पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
आयोजकों के अनुसार विश्व शांति दिवस केवल एक आयोजन तक सीमित न रहकर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सहिष्णुता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का अवसर है। शांति मार्च के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि समाज में स्थायी शांति के लिए संवाद, सहयोग और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना आवश्यक है।
आयोजकों ने हरदोई के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शांति मार्च में शामिल होने तथा शांति और सौहार्द के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -