कानपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी० द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम के तहत भूले भटके व्यक्ति ,गुमशुदा बच्चों,आपरेशन मुस्कान अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व मे मिशन शक्ति आपरेशन मुस्कान के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान एक यात्री राज कुमार गुप्ता पुत्र हरिचरण गुप्ता निवासी सोनवल थाना सुहवल जिला गाजीपुर ने थाना पर आ कर सूचना दी कि उनकी बेटी शिवानी 16) (काल्पनिक) खो गयी है, काफी खोजबीन करने पर मिल नही रही है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एसआई मोहित कुमार, जितेन्द्र मौर्य, संदीप कुमार तिवारी, अभिषेक शुक्ला, क्यूआरटी टीम ने प्लेटफार्म ड्यूटी को पहनावा व हुलिया के आधार पर बालिका को खोजबीन करते 20 मिनट बाद वेटिंग हाल में बालिका अकेली मिल गयी। जिसे तत्काल अपने सुपुर्दगी मे लेकर पिता राज कुमार गुप्ता को सुपुर्द किया गया। अपनी पुत्री को सकुशल पाकर पिता ने राहत की सांस ली तथा थाना जीआरपी पुलिस कानपुर सेन्ट्रल की तत्परता, संवेदनशीलता एंव सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।




