मनोरंजनरश्मिका मंदाना का तांडव अवतार, 'मैसा' का पहला...

रश्मिका मंदाना का तांडव अवतार, ‘मैसा’ का पहला गाना हुआ रिलीज

मुंबई, 03 नवंबर (वेब वार्ता)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ का पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ रिलीज हो गया है। गाने में रश्मिका बेहद दमदार और आक्रामक अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका हाई-इंटेंसिटी तांडव स्टाइल डांस, शानदार हाव-भाव और दमदार कोरियोग्राफी गाने का खास आकर्षण है।

आदिवासी परिवेश में फिल्माए गए इस गाने में अभिनेत्री का अब तक का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। जेक्स बिजॉय ने इसे संगीतबद्ध किया है। गाने में दमदार बीट्स के साथ आदिवासी संगीत का मेल सुनाई देता है, जो फिल्म के माहौल को प्रभावशाली बनाता है।

Cinema 06

फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। रॉ एक्शन, बड़े स्तर पर फिल्माए गए दृश्य और कहानी के भावनात्मक पहलू ने लोगों का ध्यान खींचा है। ‘मैसा’ की कहानी आदिवासी क्षेत्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक पिता और बेटी के रिश्ते को केंद्र में रखा गया है। भारतीय सिनेमा में अब तक कई बड़ी एक्शन फिल्मों में मां-बेटे के रिश्ते को दिखाया गया है, लेकिन यह फिल्म पिता-बेटी के भावनात्मक जुड़ाव को एक्शन के साथ पेश करने का प्रयास करेगी।

अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है। ‘मैसा’ को एक भावनात्मक एक्शन थ्रिलर के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें रश्मिका एक मजबूत और निडर किरदार निभा रही हैं। फिल्म में एक्शन के साथ पारिवारिक रिश्तों और आदिवासी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -