केदारनाथ में दो तीर्थयात्रियों की बिगड़ी तबीयत, एसडीआरएफ ने त्वरित बचाव कर बचाई जान

केदारनाथ, 26 अप्रैल (वेब वार्ता)। उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल केदारनाथ धाम में देर रात दो तीर्थयात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी को सूचना मिली कि हेलीपैड के पास एक युवक की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और राहुल बेनीवाल (20) को तत्काल राहत प्रदान करते हुए उन्हें विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी दौरान एक अन्य सूचना मंदिर परिसर से प्राप्त हुई, जहां एक महिला श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर मधुबेन (70), पत्नी चिमन भाई कोरत, निवासी गुजरात को सांस लेने में गंभीर तकलीफ की स्थिति में पाया।

एसडीआरएफ ने तत्परता दिखाते हुए महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मंदिर परिसर से बाहर निकाला और तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, तीर्थस्थल पर बढ़ती भीड़ और ऊंचाई के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं, ऐसे में राहत दल पूरी तरह सतर्क है। एसडीआरएफ की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर आपदा प्रबंधन की तैयारियों और संवेदनशीलता का परिचय मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles