सोनीपत (राजेश आहूजा) जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती व राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने की, जबकि ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, जिन्होंने देश के नवनिर्माण और लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नेहरू जी के दिखाए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। वहीं, ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि देश के विकास में पंडित नेहरू की दूरदर्शी सोच को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर सतपाल चौहान, जय भगवान अंतिल, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, उपाध्यक्ष अमनदीप पाराशर, ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत राणा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय दहिया, पार्षद अनुराग जैन, पार्षद राजेश मलिक, महासचिव राजेश सेवली, महासचिव दयानंद वाल्मीकि, महासचिव प्रदीप चहल, महासचिव बिन्नी भारद्वाज,सचिव राजेश कालूपुर, सचिव अंकित मेहता, सचिव पायल मलिक, सचिव सीमा वर्मा सचिव हरिओम सरोहा, सचिव कुलदीप देशवाल, पूर्व पार्षद सूर्य दहिया, रविंद्र मलिक, देवेंद्र महला, पवन मेहरा, नीलम बालियान, सुषमा, अंजू बाला खटक, सिकंदर दहिया, संदीप आंतिल, ऋतुराज, अनिकेत शर्मा, प्रवीण पांचाल सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण, सेवादल, महिला कांग्रेस, केकेसी व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने धानक बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहुंचकर नन्हे बच्चों के साथ राष्ट्रीय बाल दिवस की खुशियां साझा कीं। शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने बच्चों के साथ केक कटवाया और सभी विद्यार्थियों को फ्रूटी, बिस्किट, चॉकलेट, डायरी और पेंसिल वितरित की। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षकों को भी डायरी व क्षपेन भेंट कर सम्मानित किया गया।
शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना ही पंडित नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गोहाना पुनीत राणा सचिव पायल मलिक कांग्रेस महिला नीलम बालियान आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाई गई प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती व राष्ट्रीय बाल दिवस

- Advertisement -



