हरदोई में पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, पौधों की जियो-टैगिंग और निगरानी पर जोर

लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता

हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता और संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल पौधरोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पौधों की जियो-टैगिंग कराने तथा उनकी जीवितता की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण, प्लास्टिक के प्रयोग में कमी, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों द्वारा किए जा रहे पर्यावरणीय कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

गंगा समिति की समीक्षा के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने नदी एवं अन्य जलस्रोतों में गंदे पानी की निकासी रोकने तथा लोगों को नदियों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कछुआ तालाब के सौंदर्यीकरण के निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आपसी समन्वय से प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए, जिससे जनपद को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके।

इस अवसर पर डीएफओ शिन्दे जयन्त भीमराव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -