राज्यउत्तर प्रदेश16 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन,...

16 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी

लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता

हरदोई। किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को विभिन्न किसान संगठनों ने कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिलाध्यक्ष लल्ला सिंह ने मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह चौहान की मौजूदगी में किसानों ने चीनी के बढ़ते दामों पर विरोध जताते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य 700 रुपये प्रति क्विंटल करने, कोरोना काल से बंद बघौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बहाल करने, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति, जर्जर तार व खंभे बदलने, बघौली में आधार केंद्र चालू कराने, साधन सहकारी समितियां संचालित करने, विक्टोरिया गंज माइनर का पानी गांवों तक पहुंचाने तथा खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग उठाई। इसके अलावा प्रतापनगर-बघौली मार्ग की जांच व मरम्मत, दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाने, पुरवा देविरया में चकबंदी निरस्त करने, आवारा पशुओं को गोशालाओं में भेजने और कलक्ट्रेट परिसर में पेयजल की व्यवस्था कराने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -