हरदोई: 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

लक्ष्मीकान्त पाठक।वेबवार्ता

हरदोई। 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिला जज ने प्रशासनिक एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ एवं ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण के लिए भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही वादकारियों को भेजे जाने वाले नोटिसों की समय से तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक वाद लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से निस्तारित हो सकें।
बैठक में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई स्मिता गोस्वामी, सीओ एआरटीओ, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, स्थायी लोक अदालत के सदस्य तथा विद्युत विभाग के अधिवक्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -