राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन...

हरदोई में चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चांदी की पांच अंगूठियां और नकदी बरामद

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेब वार्ता)। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की वारदातों से जुड़े दो मुकदमों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, सफेद धातु की पांच अंगूठियां और 5,900 रुपये की नकदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी लाइनपरवा गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को डी-ब्लॉक कोयल बाग कॉलोनी निवासी राजकुमार चौधरी ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया था कि 15 सितंबर की शाम उनके घर पहुंचने पर अलमारी में रखी चांदी की अंगूठी और 10 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 670/26 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
इसी क्रम में 27 सितंबर 2026 को आजाद नगर निवासी राखी ने पुलिस को सूचना दी कि 23 सितंबर की सुबह अज्ञात लोगों ने उनके घर की अलमारी से सफेद धातु की अंगूठियां और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के दौरान घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए थे। इस मामले में मुकदमा संख्या 698/26 दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में विभिन्न धाराओं की बढ़ोतरी की गई तथा दोनों अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
पुलिस ने विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान सामने आए तीन आरोपियों को 30 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद मियां उर्फ चांदू पुत्र शमशाद, करन उर्फ डमरू पुत्र बहादुर श्याम और यश श्रीवास्तव पुत्र पंकज श्रीवास्तव, निवासी ग्राम लाइनपरवा, थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, सफेद धातु की पांच अंगूठियां और 5,900 रुपये की नकदी बरामद की है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली शहर संजय कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक के.के. यादव, कांस्टेबल योगेश कुमार, बृजेश कुमार, सुधीर गंगवार, आयुष, अभिषेक और साजिद शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -