कुशीनगर 18 नवंबर। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को देर रात इंदुपुर चौराहे के पास कार से क्रेन से आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे कार सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई। कप्तानगंज पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार देवरिया से किसी कार्यक्रम में शामिल हो कर वापस लौट रहे कार सवार कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज- पछतावा मार्ग पर इंदुपुर चौराहे के पास लगभग ग्यारह बजे के आसपास सामने से आ रहे क्रेन वाहन से आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कार पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना की खबर कप्तानगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल व्यक्तियो को कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों व्यक्तियो को मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति
महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा निवासी नित्यानंद मणि त्रिपाठी (45) और कार चालक उद्धव पांडेय (34) के निवासी बताये जाते हैं। नित्यानंद मणि त्रिपाठी जोखन मणि त्रिपाठी इंटर कालेज, लक्ष्मीपुर देउरवा में प्रधानाचार्य थे।
इस संबंध में कप्तानगंज थानाध्यक्ष
धीरेंद्र राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल क्रेन को पुलिस ने कब्जे में लिया है।क्रेन चालक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुशीनगर में मार्ग दुर्घटना में दो की हुई मौत

- Advertisement -



