राज्यउत्तर प्रदेशदेवरिया में पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार

देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार

देवरिया 17 नवंबर। देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात में पुलिस ने मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पशु तस्कर को पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया । उसके एक और तस्कर फरार हो गया
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात लगभग तीन बजे भलुअनी थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर सूचना पर पशु तस्कर हेमराज यादव निवासी झझवलिया थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज अपने साथी जसराज यादव के साथ बाइक से आ रहा था। सूचना के बाद पुलिस नकदह फुलवरिया के समीप बेलडाड रोड पर पहुंच कर सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवक को पुलिस टीम ने रोकने के प्रयास किया तो बाइक सवार पुलिस टीम पर ही फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिसमें हेमराज के पैर में गोली लग गई और वह वही पर गिर गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल हेमराज को पुलिस ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती कराया।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना भलुअनी पुलिस द्वारा बेलडाड से रोड पर पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्करी के अभियुक्त हेमराज निवासी थाना विजयीपुर, बिहार को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में हेमराज के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु भलुअनी रवाना किया गया है, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस दौरान हेमराज का एक साथी जयसराज निवासी शीतलपुरी, थाना सुरौली मौके से फरार हो गया है। मौके से एक अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक अदद खोखा बरामद हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -