उतरौला / बलरामपुर
कमर खान
बलरामपुर जिले में बीते दिनों खराब मौसम आंधी पानी और राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर ने क्षेत्र की चिंताएं बढ़ा दी थी। जिसके बाद राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से जिले में बाढ़ जैसे हालत हो गए थे राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पर हो जाने के बाद कई गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए ।जिसमें कुछ गांव तो ज्यादा ही प्रभावित दिखाई पड़ रहे हैं। सरकार अपने तरीके से तो बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करा ही रही है। और किसानों को राहत देने के साथ-साथ बिजली पानी और स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों को राहत देने के लिए काम कर रही है। लेकिन वही अगर हम बात कर ले तो कई समाजसेवी भी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए आगे आए हैं ।जो बाढ़ प्रभावितों के मदद के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे ही बलरामपुर जिले की कुक्कुट विकास समिति उत्तर प्रदेश की टीम ने भी मानवता की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ प्रभावित कई गांव में लोगों को से मिलकर उनका हाल-चाल लिया और फसलों के नुकसान के बारे में जाना और साथ ही साथ कई गांव में अंडे का वितरण किया गया। कुक्कुट विकास समिति उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की टीम ने डीपी सिंह पूर्वांचल प्रभारी कुक्कुट विकास समिति की अगुवाई में अपनी टीम के साथ मुख्य उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद सिंह के साथ मलमलिया गांव के पूर्वे में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों जो अभी भी गले तक पानी में चलकर आते जाते हैं। ग्रामीणों का हाल जाना और सैकड़ो गांव के लोगों को अंडो का वितरण करके बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाने का प्रयास किया है। ऐसी स्थिति में कुछ चंद गांव जो निकले स्तर पर बसे हुए हैं। वहां राप्ती नदी के जलस्तर का प्रभाव अच्छा खासा देखा जा सकता है। ऐसे में सरकार के साथ-साथ समाजसेवियों को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए जिससे उनका जन जीवन प्रभावित न हो। अंडों के वितरण करने वाली टीम के साथ डीपी सिंह पूर्वांचल प्रभारी कुक्कुट विकास समिति उत्तर प्रदेश, मुख्य उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आनंद सिंह, जहीरूद्दीन खान, संतोष जायसवाल, नजमुद्दीन, याज्ञनाथ वर्मा, फिरोज खान, मोहम्मद हबीब, बदरुद्दीन, लल्ला भाई, अंजुम जनपद के और अन्य फार्मर के सहयोग से यह अंडों के वितरण का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
कुक्कुट विकास समिति की टीम ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को वितरित किया अंडा ।

- Advertisement -



