देवरिया, 19 नवंबर । देवरिया के बरपार गांव में गुरुवार को पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल व पूर्व सांसद स्वर्गीय श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के ब्रह्मभोज के अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों से जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट लोगों का आना-जाना लगा रहा।
इस दौरान भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, हाथरस के सांसद अनूप वाल्मीकि, लक्ष्मीपुर के पूर्व विधायक अमर मणि त्रिपाठी, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा, बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका, जिला प्रभारी देवेन्द्र यादव, विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एस.एन. सिंह, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक टी.पी. शुक्ला, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, तमकुही विधायक असीम राय, जिला पंचायत प्रशासक गिरीश चंद तिवारी, जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, अंतर्यामी सिंह, मारकंडे शाही, विशंभर मिश्रा सहित क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और स्नेहीजनों ने पूर्व सांसद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
देवरिया में पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख लोग

- Advertisement -



