देवरिया 3 अक्टूबर। देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र में डीसीएम से लगभग डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद होने के बाद हिरासत में लिए गए चालक की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ले गयी।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को देवरिया की तरफ से एक डीसीएम खुखुंदू चौराहे पर पहुंची थी। पुलिस को देखकर चालक वाहन को नूनखार मार्ग की तरफ तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। खुखुंदू थाने से कुछ दूर आगे बैरीकेडिंग कर डीसीएम को रोक लिया गया। वाहन रुकते ही चालक समेत उसमें मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। डीसीएम की तलाशी में अंदर छिपाकर रखा करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार जिले के खुखुंदु थाना परिसर में खुखुन्दू थाना क्षेत्र में डीसीएम से करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद होने के बाद हिरासत में लिए गए चालक की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ब्रृजपाल सिंह उर्फ विक्की, उम्र 38 वर्ष, निवासी सोनडाला फरीदपुर, थाना अमरोहा देहात, जिला अमरोहा के रूप में हुई। मौत की सूचना पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
पुलिस ने बताया कि डीसीएम लेकर ब्रृजपाल सिंह असम के बरपेटा जिले से आया था। वहां डीसीएम में ब्रान लोड किया गया था, जिसके लिए करीब 28 हजार रुपये दिए जाने की जानकारी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि ब्रान की आड़ में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर शंकर ने बताया कि आज शनिवार को जनपद देवरिया के थाना खुखुन्दू द्वारा सूचना दी गयी कि 08.30 बजे के लगभग हवालात में दाखिल मुल्जिम द्वारा फांसी का फंदा लगाया गया है, तुरंत ही उनको पुलिस द्वारा इलाज हेतु हॉस्पिटल ले जाया गया । जहाँ पर उनको डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है।उक्त मुल्जिम का नाम बृजपाल सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी थाना अमरोहा देहात जनपद अमरोहा का है, जिनको कल दो अक्टूबर को खुखुन्दू पुलिस द्वारा मु.अ.सं. 248/26 अंतर्गत धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। प्रस्तुत मामले में शव का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट द्वारा आज भरा जायेगा एवं उनका पोस्टमार्टम डॉक्टर्स के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के अंतर्गत किया जायेगा। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
देवरिया में पुलिस हिरासत में आरोपी की हुई मौत: डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार था आरोपी
- Advertisement -



