लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई( वेबवार्ता) जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




