राज्यउत्तर प्रदेशसम्मान भी, संवेदना भी और सेवा भी—वृद्धजनों के...

सम्मान भी, संवेदना भी और सेवा भी—वृद्धजनों के बीच मनाया वृद्धजन दिवस#

#वृद्धजन दिवस पर
#एलपीजीसीएल ने सीएसआर के तहत आश्रम को दिए 10 एयर कूलर#
ललितपुर,(आलोक चतुर्वेदी) अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को ललितपुर वृद्धावस्था आश्रम में सम्मान, संवेदना और सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत रहे।
इस अवसर पर ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (एलपीजीसीएल) की ओर से सीएसआर के तहत करीब दो लाख रुपये की लागत के 10 एयर कूलर वृद्धावस्था आश्रम को भेंट किए गए। यह सहयोग जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया।
एलपीजीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव और संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने समाज से बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और उनकी जरूरतों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की।
मुख्य अतिथि देवप्रिय सारस्वत ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव जीवन की कठिन परिस्थितियों में हमारा मार्गदर्शन करता है। उनकी सेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे आत्मिक संतोष मिलता है।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली जैन ने आश्रम से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में एलपीजीसीएल के सीएसआर हेड राजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजीव शुक्ला, प्रमोद पटैरिया एवं उमाकांत सुड़ेले सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने आश्रम के बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। कार्यक्रम का संचालन आश्रम प्रबंधक दामोदर शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -