राज्यउत्तर प्रदेश#फैमिली आईडी की धीमी रफ्तार पर सीडीओ सख्त,...

#फैमिली आईडी की धीमी रफ्तार पर सीडीओ सख्त, अधिकारियों को अंतिम चेतावनी#

#81,841 लाभार्थियों की फैमिली आईडी अब भी लंबित, समयसीमा में काम पूरा न हुआ तो होगी विभागीय कार्रवाई#
ललितपुर (आलोक चतुर्वेदी)‘फैमिली आईडी-एक परिवार एक पहचान’ योजना की धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय में फैमिली आईडी बनाने का कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विकास भवन में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में योजनावार लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनने की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि कुल 1,50,084 लाभार्थियों के सापेक्ष 81,841 की फैमिली आईडी बनना अभी शेष है।
विभागवार स्थिति में नरेगा के 21,177, उप निदेशक कृषि के 14,283, वृद्धावस्था पेंशन के 9,027, निराश्रित महिला पेंशन के 3,185, दिव्यांगजन पेंशन के 585, श्रमिक कार्ड के 1,688 और स्वयं सहायता समूहों के 4,912 लाभार्थियों की फैमिली आईडी लंबित है। मुख्यमंत्री आवास योजना में 15 लाभार्थियों का कार्य बाकी है।
वहीं बेसिक शिक्षा विभाग में कुल 37,913 लाभार्थियों में से 27,019 बच्चों को उनके परिवार की फैमिली आईडी में जोड़ना अभी बाकी है। सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत स्तर पर प्रगति की निगरानी करते हुए लंबित कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, एपीओ नरेगा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी खंड विकास अधिकारी, एबीएसए, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, एपीओ नरेगा, ग्राम विकास अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -