राज्यउत्तर प्रदेशरामलीला मंचन में भगवान वाल्मीकि का भी हो...

रामलीला मंचन में भगवान वाल्मीकि का भी हो चित्रण– अभिषेक रत्नाकर

मुरादाबाद (वेब वार्ता)रॉयल वाल्मीकि आर्मी नामक संगठन ने महानगर मुरादाबाद के लाइन पर स्थित रामलीला मंचन कमेटी द्वारा रामलीला में रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि के चित्र एवं उनके नाम  से मुख्य द्वार न बनाए जाने पर चिंता प्रकट करते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन पेश किया
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि संगठन द्वारा पिछले दो वर्षों से इस मुद्दे को रामलीला मंचन समिति के सामने रखा गया और वार्ता भी चल रही थी जिसको लेकर पहले भी ज्ञापन दिया गया लेकिन आज तक इस विषय पर कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला न ही भगवान वाल्मीकि जी के नाम से मुख्य द्वार बना और न ही रामलीला मंच पर उनका चित्र लगाया गया जिसको लेकर वाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त है मांग उठाई गई है कि सनातन धर्म की संस्कृति बनाए रखते हुए रामायण के रचयिता के नाम से मुख्य द्वार और उनका चित्र रामलीला मंच पर सम्मान के साथ लगाया जाए साथ ही रामलीला मंचन के दौरान एक दिन भगवान वाल्मीकि जी के स्वरूप और उनका चरित्र चित्रण के रूप में लोगों को दिखाया जाए मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की बात कही गई है
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अभिषेक रत्नाकर के अलावा यश चंदेल मनी चौहान आर्यन ढकोलिया आशीष कुमार लकी चौधरी आदित्य कटारिया समन वाल्मीकि एवं तुषार कांत आदि पदाधिकारी प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -