वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे किए बुलंद
मुरादाबाद( वेब वार्ता ) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत सोमवार को मुरादाबाद में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया
कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठाते हुए इसे ‘वोट चोरी’ के आरोपों से जोड़ा है।
मुरादाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। यहां से कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च शुरू किया और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर आगे बढ़ रहे थे। अंबेडकर पार्क से कुछ दूरी पर पुलिस ने पुतला लेने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कांग्रेस नेताओं के अनुसार पुलिस ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया कांग्रेस नेताओं का दावा है कि वह पुलिस की मौजूदगी में ही दो पुतले फूंकने में सफल रहे

प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि मुख्य चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ नहीं कर रहे हैं सरकार के इशारे पर मतदाता सूची में वोट घटाएं और बढ़ाए गए हैं जिससे युवा मतदाताओं में भयंकर रोष व्याप्त है युवाओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोल दिया है और उन्हें हटाए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं
कलेक्ट्रेट में पुतला दहन को लेकर कांग्रेस जन और पुलिस में काफी देर नोक झोंक भी हुई इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ पुतले को लेकर छीना झपटी में पुतले के अवशेष जला डालें प्रदर्शनकारी अपने हाथों में चुनाव आयोग के चित्र को उल्टा थामे हुए दिखाई दिए तर्क दिया कि जानबूझकर चुनाव आयोग का चित्र पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर उल्टा किया गया है प्रदर्शनकारियों का कहना था टकि चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के रहते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है लिहाजा उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए चुनाव आयोग पर वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए और भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा गया

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर महानगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद जुनेद इकराम उर्फ बंटी के अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद अजय सारस्वत सोनी पूर्व महानगर अध्यक्ष असद मोलाई अनुभव मल्होत्रा अरशद परवेज एडवोकेट आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट मोहम्मद अब्बास एडवोकेट शिवराज सिंह गुर्जर अफजल साबरी नजाकत ठेकेदार मोहतशीम मुख्तार पार्षदगण शमशेर अली मौअज्ज़म अली मोहम्मद रेहान मोहम्मद जुनैद नदीउद्दीन कातिब एवं कमर सलीम सहित भारी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे




