दुकान में चोरी के मामले में पेड़हथा निवासी विकास गिरफ्तार, दो टैबलेट बरामद

लक्ष्मीकान्त पाठक।वेबवार्ता

हरदोई। थाना शाहाबाद पुलिस ने दुकान से नकदी और सामान चोरी के मामले में पेड़हथा निवासी विकास पुत्र श्रीपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए दो टैबलेट बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को अल्हापुर सैदीखेड़ा निवासी अनुपम पुत्र रामकिशोर की दुकान से 17 हजार रुपये की नकदी और कुछ सामान चोरी हो गया था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर एक सितंबर को थाना शाहाबाद में कौशल पुत्र दिनेश निवासी मोहल्ला जमाल खत्ता खां के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 583/26, धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान प्रकाश में आए आरोपी विकास पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम पेड़हथा, थाना शाहाबाद को पुलिस ने चोरी के दो टैबलेट सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी कौशल की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अमरेश कुमार, कांस्टेबल रोबिन, कांस्टेबल शमशाद अहमद और कांस्टेबल अभिषेक शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -