- बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का शनिवार सुबह निधन हो गया।
- उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
- संजय गुप्ता के निधन के बाद कई सितारों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
विस्तार
संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए फिल्म जगत से जुड़े कई सितारे उनके मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान अभिनेता फरीद खान, रोनित रॉय, रोहित रॉय और गुलशन ग्रोवर नजर आए। इनके अलावा फिल्ममेकर राकेश रोशन, निर्देशक मिलाप जावेरी, अभिनेता सुधांशु पांडे और अशोक पंडित भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
- कैसे हुआ संजय गुप्ता का निधन?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता का निधन शुक्रवार देर रात हुआ। वह वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके में रहते थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह घर के अंदर अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट लगी, जिससे खून बहने लगा और उनकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता अपने बंगले में पत्नी, दो बच्चों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे। हादसे के समय घर के सभी लोग सो रहे थे, इसलिए घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। परिवार ने इस मामले में किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
- इन फिल्मों के लिए जाने जाते थे संजय गुप्ता
- संजय गुप्ता हिंदी सिनेमा में अपनी एक्शन और क्राइम फिल्मों के लिए खास पहचान रखते थे।
- ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हैं।
- इसके अलावा उन्होंने ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘काबिल’ और ‘मुंबई सागा’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया था।
- ‘मुंबई सागा’ में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
- निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म ‘द मिरांडा ब्रदर्स’ थी, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी।
- वहीं, बतौर निर्माता उनकी फिल्म ‘विस्फोट’ भी चर्चा में रही, जिसमें फरदीन खान और रितेश देशमुख ने काम किया था।
संजय गुप्ता का निधन: बॉलीवुड में शोक की लहर, फरीद खान से राकेश रोशन तक कई सितारे पहुंचे घर; भावुक हुए रोनित

सार
- Advertisement -



