राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में तीन दिन से लापता चार वर्षीय...

हरदोई में तीन दिन से लापता चार वर्षीय मासूम का बाग में मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

लोनार के कमालपुर गांव के बाहर मिला बच्ची का शव, एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र खुलासे के दिए निर्देश

लक्ष्मीकान्त पाठक

,( वेबवार्ता)लोनार थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता चार वर्षीय मासूम बच्ची का शव रविवार को गांव के बाहर एक बाग में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हुई बच्ची की तलाश का अंत इस दर्दनाक खबर के साथ हुआ। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, थाना लोनार क्षेत्र के ग्राम कमालपुर निवासी ध्यान सिंह पुत्र रामरतन ने 13 नवंबर को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी चार वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई है। काफी तलाश के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में थाना लोनार में मु0अ0सं0 270/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी हरपालपुर के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें गठित कर बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए लगाई गई थीं। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच 15 नवंबर को गांव के बाहर स्थित एक बाग में बच्ची का शव बरामद हुआ।शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले का शीघ्र अनावरण करने और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए।फिलहाल मासूम की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस की टीमें घटना के अनावरण में जुटी हैं। तीन दिन से लापता मासूम का इस तरह शव मिलना पूरे क्षेत्र को झकझोर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -