राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई पुलिस ने परेड ग्राउंड में किया दंगा...

हरदोई पुलिस ने परेड ग्राउंड में किया दंगा नियंत्रण ड्रिल का पूर्वाभ्यास

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेबवार्ता) जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और किसी भी आपात परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से रविवार, 15 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में पुलिस बल को दंगा एवं बलवा नियंत्रण ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित इस अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगाई और उपद्रवी भीड़ से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं निर्धारित पुलिस प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, उपद्रव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, आपसी समन्वय और कानून व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित विभिन्न पहलुओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही विषम परिस्थितियों में संयम बरतते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने की प्रक्रिया पर जोर दिया गया।ड्रिल के माध्यम से पुलिसकर्मियों को दंगा एवं बलवा जैसी परिस्थितियों में तत्परता के साथ मोर्चा संभालने, उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
पुलिस विभाग का उद्देश्य इस तरह के नियमित अभ्यास के माध्यम से पुलिस बल को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखना है, ताकि जनपद में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस प्रकार के पूर्वाभ्यास से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता, अनुशासन और आपसी तालमेल को भी मजबूत किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -