राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में उधारी के रुपये मांगने पर दोस्त...

हरदोई में उधारी के रुपये मांगने पर दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या, चारपाई के पावे से सिर पर किया वार

दीपावली पर उधार दिए रुपये मांगने को लेकर हुआ विवाद, इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम; आरोपी हिरासत में

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेबवार्ता) पिहानी थाना क्षेत्र में दीपावली पर दिए गए पांच हजार रुपये वापस मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त के सिर पर चारपाई के पावे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिहानी में मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, घटना 14 नवंबर 2026 की शाम करीब 3:30 बजे की है। अब्दुल्ला नगर निवासी मोती वाल्मीकि ने सरेहजू निवासी रामवीर वाल्मीकि से दीपावली पर दिए गए पांच हजार रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि दोनों दोस्त थे और शराब के नशे में थे। विवाद के दौरान रामवीर ने चारपाई के पावे से मोती के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।घायल मोती को उपचार के लिए सीएचसी पिहानी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद मृतक के भतीजे शानू पुत्र छोटे लाल की तहरीर पर पिहानी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 550/26 के तहत धारा 105 बीएनएस में रामवीर वाल्मीकि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह ने जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -