मुरादाबाद वेब वार्ता
जनपद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के एक पीड़ित परिवार ने सड़क दुर्घटना से संबंधित मामले में रंजिशन झूठे नाम लिखवा कर निर्दोष युवकों को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है
पीड़ित परिवार की ओर से नेहा पत्नी मोहम्मद आलम परवीन पत्नी सरफराज एवं रेशमा पत्नी लडडन आदि ने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र पेश किया जिसमें कहा गया है कि राशिद पुत्र हामिद हुसैन निवासी जुमेरात का बाजार थाना पाकबड़ा व ज़ीशान पुत्र अकरम एवं फैसल पुत्र लडडन निवासी पाकबड़ा संयुक्त रूप से टैक्सी का कारोबार करते थे कारोबार में विवाद होने के बाद राशिद आदि ने अनेक झूठी शिकायतें थाना पाकबड़ा में की थी जिसमें पुलिस द्वारा शांति भंग की आशंका में मुकदमा दर्ज किया गया जो एसडीएम सदर की अदालत में विचाराधीन है आरोप है कि 23 अक्टूबर को राशिद ने फैसल व ज़ीशान के खिलाफ सड़क दुर्घटना से संबंधित एक झूठी रिपोर्ट गंभीर धाराओं में दर्ज करा दी है जबकि जीशान व फैसल का इस घटना से कोई संबंध नहीं है वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर एवं दोनों के मोबाइल लोकेशन से वास्तविकता सामने आ जाएगी प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 21 नवंबर को फैसल व उसकी बहन की शादी है जिसका फायदा उठाकर विरोधी पक्ष ने बेइज़ज़्त किए जाने की नीयत से झूठी एफआईआर दर्ज कराई है इस संबंध में थाना पाकबड़ा पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र मौअज़्ज़म को थाने में बैठा रखा है उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की आशंका परिवार को सता रही है जीशान एवं फैसल का किसी भी तरह का आपराधिक रिकार्ड भी नहीं है केवल दुश्मनी के आधार पर राशिद द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है इस मुकदमे की उच्च स्तरीय विवेचना कराकर जीशान व फैसल के नाम एफआईआर से निकाले जाने एवं मौअज़्ज़ को तत्काल छोड़े जाने की गुहार लगाई गई है




