मुरादाबाद (वेब वार्ता )
लोक जनशक्ति पार्टी की मुरादाबाद युवा इकाई ने पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की स्मृति में महानगर मुरादाबाद के ग्रीन ओरचिड चौराहे का नाम रामविलास पासवान चौराहा किए जाने की मांग उठाई है
संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी को पेश किए गए ज्ञापन में नया मुरादाबाद में रामविलास पासवान की स्मृति में पार्क बनाने की मांग भी उठाई गई है
प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष कपिल कुमार शर्मा के अलावा सुमित रस्तोगी गुलज़ार खान गौरी शंकर अनुज शर्मा एवं विवेक आदि मौजूद रहे




