कुशीनगर 22 नवंबर। कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ नोनिया पट्टी गांव में पड़ोसी के घर बारात के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट होते देख बीच बचाव करने पहुंचे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने हाथ में पहने स्टील के कड़े से युवक की पिटाई की, जिससे उसका सिर फट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाने के सलेमगढ़ नोनिया पट्टी निवासी अजय कुमार भारती ने आज रविवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 नवंबर की रात गांव के चौहान परिवार के घर बरात आई थी। इस दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद शांत कराने के लिए वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो गांव के नौजवान चौहान, मिथिलेश चौहान, सुंदर पुत्र संजू चौहान, रवि चौहान, बादल चौहान और राज चौहान ने उन पर हमला कर दिया।हाथ में पहने स्टील के कड़े और लात-घूंसों से की पिटाई
आरोप है कि हमलावरों ने करीब 15 मिनट तक हाथ में पहने स्टील के कड़े और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। हमले में उनका सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं।
इस संबंध में तरयासुजान थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है
कुशीनगर में बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की हुई पिटाई

- Advertisement -



