राज्यउत्तर प्रदेशकुशीनगर मेडिकल कॉलेज में दो वेंटिलेटर जल्द लगेगें

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में दो वेंटिलेटर जल्द लगेगें

छह दिनों में 19 गंभीर मरीज भर्ती, चार रेफर
कुशीनगर 8 अक्टूबर। कुशीनगर जिले में मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा जल्द बढ़ने वाली है। कॉलेज के 20 बेड वाले गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में दो नए वेंटिलेटर लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी है। नए वेंटिलेटर शुरू होने के बाद आईसीयू में इनकी संख्या चार हो जाएगी। इनके संचालन के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों और टेक्नीशियन की तैनाती भी की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर 20 बेड का आईसीयू संचालित है। यहां गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। वर्तमान में दो वेंटिलेटर उपलब्ध होने के कारण एक साथ दो से अधिक अति गंभीर मरीज आने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करना पड़ता है। नए वेंटिलेटर लगने से ऐसे मरीजों के इलाज में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि 20 बेड के आईसीयू के लिए मानक के अनुसार कम से कम 10 वेंटिलेटर की आवश्यकता बताई जा रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में वेंटिलेटर की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में एक से छह अक्तूबर के बीच गंभीर हालत में 19 मरीज भर्ती किए गए। इनमें से चार मरीजों को हालत अधिक गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आईसीयू में संचालित एसआईसीयू और आईसीसीयू में मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गोड़,ने बताया कि
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आईसीयू में वर्तमान में दो वेंटिलेटर सक्रिय हैं। जल्द ही दो नए वेंटिलेटर और लगाए जाएंगे। इनके संचालन के लिए डॉक्टर और टेक्नीशियन की तैनाती की जाएगी।

इस संबंध में सीएमएस दिलीप कुमार का कहना है कि दो नए वेंटिलेटर मिलने से गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज करने में सुविधा होगी। इसके लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -