राज्यउत्तर प्रदेशदेवरिया में शौच करने गए किसान की हुई...

देवरिया में शौच करने गए किसान की हुई मौत

देवरिया 23 नंवबर। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुजहना लाला गाँव में एक किसान की सोमवार को दोपहर में गाँव के उत्तर दिशा में स्थित पोखरे में डूबने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह सूचना तरकुलवा थाना की पुलिस ने दी है।
पुलिस के अनुसार जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के गाँव मुजहना लाला निवासी 50 वर्षीय किसान रमाशंकर पुत्र स्व बल्ली प्रसाद सोमवार को दोपहर में अपने गाँव के उत्तर दिशा में स्थित एक पोखरे किनारे शौच करने के लिए गए थे। शौच के बाद पोखरे के किनारे बैठे थे कि उनका पैर फिसल गया। जिससे वे गहरे पानी में चले गये। और डूबने लगे तभी ग्रामीणों ने उनको डूबते देखा। और ग्रामीणों ने उनको पोखरे से काफी प्रयास के बाद ढूंढ कर बाहर निकाला।इसके बाद देवरिया मेडिकल कॉलेज ईलाज के लिए ले गए। जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और इसकी सूचना देवरिया सदर कोतवाली दी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
इस संबंध में तरकुलवा थाना प्रभारी ने बताया कि हमारे थाना क्षेत्र के मुजहना लाला निवासी रमाशंकर की पोखरे में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -