हरदोई (वेबवार्ता) श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण, ग्वाल-बाल सहित विभिन्न धार्मिक पात्रों की मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, रासलीला और कृष्ण जन्म से जुड़ी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया।
बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और कर्मयोग के संदेश से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने बताया कि श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह ने कहा कि भारतीय पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्या भूमिका सिंह ने भी सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, कोमल यादव, कविता गुप्ता, विनीता त्रिवेदी, सोनम शुक्ला, शैलजा मिश्रा, मंशा वाजपेई, प्रज्ञा द्विवेदी, सोनी शुक्ला, पूजा चौहान, आकांक्षा गुप्ता, प्रतीक्षा पांडे, राखी गुप्ता, पूजा चन्देल, कल्पना, रूबी कश्यप, परी गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, राम प्रकाश पाण्डेय, अशोक गुप्ता, अभिनव सिंह, संजय कुमार, आयुष यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

- Advertisement -



