कुशीनगर 2 नवंबर ।कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास वैन और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस में छ लोगों की मौत हो गई है। एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह दुर्घटना देर रात ग्यारह बजे उस समय हुई जब सभी लोग तिलक समारोह से घर वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा – पिपराइच मार्ग पर थरुवाडीह पट्रोल पंप के पास लगभग ग्यारह बजे वैन और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें वैन सवार छ तिलक बरातियों की मौत हो गई। मरने वालों में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भलूही निवासी कन्हैया प्रसाद (40) पुत्र रामविलास, रामविलास (65), राम मिलन (35) पुत्र रामविलास, मृदुल मिश्रा (35) पुत्र नर्वदा मिश्रा, रंजय गुप्ता (32) पुत्र बुनियादी गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता ( 22) पुत्र अवधेश गुप्ता रहे। वही घायल आर्यन (16) पुत्र राम मिलन को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में ईलाज चल रहा है। सभी लोग भलुही से एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में सम्मिलित होने देवराज पिपरा में गए थे। यह सड़क हादसा वापस घर आते समय हुई। सभी मरने वालों के शवों को हाटा कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में हाटा कोतवाल दीपक सिंह ने बताया कि सभी लोग तिलक चढाने गयें थे। वापस आते समय यह दुर्घटना हुई है। ट्रक चालक तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कुशीनगर में सड़क दुर्घटना में छ की हुई मौत : एक घायल
- Advertisement -



