-रुपईडीहा में प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का 7वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
बहराइच।भारत-नेपाल सीमा स्थित कस्बा रुपईडीहा के लार्ड बुद्धा पीजी कॉलेज के मीटिंग हाल में प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का 7वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकारों के संरक्षण के साथ किशोर अधिकारों के हनन पर प्रभावी रोक लगाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश/जेएम प्रथम (अ०ख़०) बहराइच पुष्पेंद्र सिंह गिल रहे। विशिष्ट अतिथि जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य/मजिस्ट्रेट संजय अवस्थी रहे। अतिथियों ने मानवाधिकारों और किशोरों के अधिकारों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा अधिकारों के हनन के मामलों में विधिक जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल के देवीपाटन मंडल, गोण्डा के मंडल प्रमुख मोहम्मद असरार सिद्दीकी (एडवोकेट) द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अबुलैश एडवोकेट ने की, जबकि मंच संचालन मास्टर सर्वजीत सिंह ने किया। समारोह में प्रदेश प्रभारी प्रशासनिक सैयद नदीम अहमद, डिस्ट्रिक्ट चीफ सोशल प्रोटेक्शन रईस अहमद, मंडल प्रभारी हाजी नूर अहमद, जिला उपाध्यक्ष बहराइच दीपांशु गुप्ता, अधिवक्ता शाहआलम,मो इब्राहीम एडवोकेट, आबाद अहमद एडवोकेट,सै मसूदुल मन्नान एडवोकेट, हीरालाल राव, हसन इस्तियाक, सैयद अजीम, जैनुल हक एडवोकेट, रीना सिंह नेपाल माइती, ध्रुव राज सिंह, सदन त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन सचिव, पूर्व विधायक राम सागर राव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरिश्चंद्र गुप्ता उर्फ बंटू, शादाब अहमद, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन गुप्ता, हाजी अब्दुल कलीम सहित काउंसिल के पदाधिकारी, सदस्य, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।




