– जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में फाउंडेशन कोर्स शुरू
- एमबीबीएस के नवागंतुक छात्रों के लिए ‘योग एवं सर्वांगीण विकास’ सत्र आयोजित
– 5 साल के मेडिकल सफर को तनावमुक्त और अनुशासित बनाने का बना रोडमैप
कानपुर। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग (फिजियोलॉजी) द्वारा नवागंतुक एमबीबीएस छात्रों के लिए ‘योग एवं सर्वांगीण विकास’ पर आधारित एक विशेष फाउंडेशन कोर्स सत्र का आयोजन किया गया। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस सत्र का मुख्य उद्देश्य नए चिकित्सकों में अनुशासित जीवनशैली, मानसिक सुदृढ़ता और उत्कृष्ट चिकित्सकीय गुणों का बीजारोपण करना है।
डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोलॉजी की नोडल प्रो. (डॉ.) डॉली रस्तोगी ने बताया कि कठिन मेडिकल पाठ्यक्रम के बीच योग और ध्यान के माध्यम से मानसिक तनाव को शून्य करने व समय के सटीक नियोजन की तकनीकों का प्रशिक्षण है। उन्होंने बताया कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, संयमित और संवेदनशील व्यक्तित्व के साथ 5 वर्षीय एमबीबीएस यात्रा की मजबूत शुरुआत। कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रो. (डॉ.) संजय काला (प्रधानाचार्य, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज) के नेतृत्व में संभव हो सका है। इस कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) सुनीति पांडे (एकेडमिक हेड) की देखरेख व मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोलॉजी की नोडल नोडल इनचार्ज प्रो. (डॉ.) डॉली रस्तोगी के कुशल प्रबंधन एवं नेतृत्व में यह सत्र संचालित हो रहा है। सत्र संचालन एवं प्रशिक्षण का संचालन प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता (एसोसिएट प्रोफेसर, फिजियोलॉजी विभाग एवं सर्टिफाइड योग व मेडिटेशन ट्रेनर) के द्वारा किया गया।




