राज्यउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “सेवा सेतु अभियान” का आयोजन

कुशीनगर 3 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा जूनियर हाई स्कूल, पडरौना में “सेवा सेतु अभियान” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “सेवा सेतु अभियान” का उद्देश्य जन-जन से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुनना, उनका समाधान सुनिश्चित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद पडरौना जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और शासन की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक, कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी अपने संबोधन में जनसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए उपस्थित जनों का मार्गदर्शन किया।
“सेवा सेतु अभियान” के अंतर्गत आवास, पेंशन, आयुष्मान भारत, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न जनसुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां नगरवासियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्य संबंधित विभागों के स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता बंका सिंह, जिला मंत्री विश्वरंजन आनंद, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री सुशील शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, देवेश मिश्रा, विष्णु जायसवाल, बृजेश शर्मा, आकाश वर्मा, सचिन शाह, गौतम गुप्ता, सागर जायसवाल, अमित त्रिपाठी सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा आयोजित इस अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सेवा एवं सुविधा का प्रभावी सेतु स्थापित करने का प्रयास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -