पचपेड़वा / बलरामपुर।
क़मर खान
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना पचपेड़वा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोल्हुई में महिला बीट आरक्षी एवं सुगमकर्ताओं द्वारा बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के दौरान प्रथम गतिविधि हमारा संबंध जाल कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में आपसी विश्वास, सम्मान, समानता, सहयोग एवं संवाद के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान बताया गया कि मजबूत पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मान, सुरक्षा तथा सकारात्मक पारिवारिक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
ग्राम कोल्हुई में मिशन शक्ति के तहत बहू बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक ।

- Advertisement -



