मनोरंजनसंजय गुप्ता: 'उनके सीने में बहुत बड़ा दिल...

संजय गुप्ता: ‘उनके सीने में बहुत बड़ा दिल धड़कता था’, निर्देशक के निधन पर पत्नी अनुराधा लेखी का छलका दर्द

सार

  • निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का 30 अक्तूबर को निधन हो गया।
  • अपने मुंबई स्थित घर में गिरने के बाद सिर में चोट लगने से उनकी मौत हुई।
  • संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी ने पति को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है।

विस्तार

चर्चित निर्देशक संजय गुप्ता के आकस्मिक निधन की खबर से इंडस्ट्री को झटका लगा है। 30 अक्तूबर को संजय गुप्ता का निधन हो गया। वे अपने घर में गिर गए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। निर्देशक के निधन पर इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें एक उम्दा और दिलदार शख्सियत के रूप में याद किया। संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी ने भी पति के लिए दिल छूने वाला पोस्ट शेयर किया है।

लिखा- ‘उनका ब्लड ग्रुप भी B पॉजिटिव था’
संजय गुप्ता के निधन पर परिवार में मातम पसरा है। उनकी पत्नी अनुराधा लेखी बुरी तरह टूट गई हैं। पति के निधन पर उनका दर्द छलका है। अनुराधा ने प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट साझा किया है। टाइम्स नाउ द्वारा कोट की गई एक पोस्ट में अनुराधा ने दिवंगत पति संजय गुप्ता को अपनी जिंदगी का सबसे जिंदादिल और सकारात्मक शख्स बताया। अनुराधा ने कहा कि उनका तो ब्लड ग्रुप भी B पॉजिटिव था।
sajaya gapata ana lkha 1dd78f2edb4795209fdabdc684a4dbe9
टॉम और जेरी जैसा रिश्ता था
अनुराधा लेखी ने संजय गुप्ता और अपने रिश्ते को लेकर कहा कि हम टॉम और जेरी की तरह थे। अनुराधा लेखी का कहना है कि वे संजय गुप्ता की रानी थीं। वे उनके टॉम थे, जो हमेशा उनके अंदर के जेरी को परेशान करते थे। आगे लिखा है, ‘मैं जिन्हें जानती हूं, उनमें संजय महान कहानीकार थे। वे दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे। सबसे दिलदार शख्स थे। बहुत ज्यादा दिलदार। वह आदमी जिसने मुझे एक ऑमलेट खिलाकर लुभाया। सबसे अच्छा जो तुमने कभी खाया हो’।
बोलीं- ‘इस शख्स के लिए शब्द हमेशा कम पड़ते हैं’
अनुराधा ने आगे लिखा है कि संजय गुप्ता राजा की तरह जिंदगी जीते थे। उनके सीने में एक बहुत बड़ा दिल धड़कता था। इंडस्ट्री के प्रति वे बहुत विनम्र थे। किसी के प्रति उन्होंने जरा भी नाराजगी नहीं रखी। वे एक सच्चे दोस्त और एक शानदार होस्ट थे। संजय गुप्ता की पत्नी ने लिखा है, ‘इस शख्स के लिए शब्द सच में कम पड़ जाते हैं। मैं उनके साथ कई, कई, कई साल और बिताना चाहती थी। लेकिन अभी के लिए, बस एक दिन’।
प्यार से पति को गुप्तेश्वर कहती थीं अनुराधा
अनुराधा अपने पति को प्यार से ‘गुप्तेश्वर’ कहती थीं। पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा है कि वे संजय गुप्ता से बेहद प्यार करती हैं। अपने ह्यूमर को बनाए रखते हुए, उन्होंने कहा, ‘मुझे आज बताया गया है कि आप मेरा पीछा करना बंद नहीं करेंगे। जाने दो, बाबा’। बता दें कि संजय गुप्ता और अनु लेखी ने दो बार शादी रचाई। दरअसल, 1997 में इन्होंने शादी की थी। मगर, 2003 में दोनों ने तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी दोस्ती कायम रही। फिर, 2009 में इन्होंने दोबारा एक-दूजे से शादी की।
बता दें कि संजय गुप्ता ने इंडस्ट्री में तीन दशक से अधिक वक्त तक काम किया। उनके निधन पर अजय देवगन, संजय दत्त, फराह खान, अभिषेक बच्चन और कई अन्य सितारों ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, पुलिस ने उनकी मौत के हालात की जांच शुरू कर दी है।
anarathha lkha sajaya gapata 16a29f02e06d7a44dd499e43126cd9c7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -