मनोरंजनओटीटी रिलीज: दिवाली वीक में OTT पर होगी...

ओटीटी रिलीज: दिवाली वीक में OTT पर होगी मनोरंजन की आतिशबाजी, जानें कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज देंगी दस्तक?

सार

  • OTT Release This Week: यह सप्ताह काफी खास है। दिवाली का उत्सव है।
  • सिनेमाघरों में मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ लगने वाली है। मगर, ओटीटी पर भी आपको एंटरटेनमेंट का अच्छा डोज मिलेगा।
  • त्योहार के मौके पर परिवार के साथ अगर घर बैठे बढ़िया सिनेमा देखने का मन है, तो विकल्प कम नहीं।

    विस्तार

  • इस वीक बहुत संभव है कि दिवाली के उत्सव की तैयारियों और जश्न के बीच परिवार-दोस्तों संग सिनेमाघरों में ‘रामायण’ देखने का प्लान बन जाए। आखिर, त्योहार के मौके पर परिवार और दोस्तों की महफिल तो जमेगी। कुछ फुरसत के पल होंगे। लेकिन, अगर घर बैठे ही फिल्म देखने का ख्याल आए तो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मनोरंजन का धमाका होगा। जानिए इस बार की लिस्ट में क्या-क्या होगा?
  • ‘मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स’
    यह एक एनिमेटेड एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर इसका लुत्फ उठाया जा सकता है। फिल्म का निर्देशन पियरे कॉफिन और पैट्रिक डेलेज ने किया है। यह 02 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगी।
  • दिलवाली दिवाली
    दिवाली के त्योहार पर फिल्म ‘दिलवाली दिवाली’ रिलीज हो रही है। यह फिल्म 04 नवंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। रितेश मेनन निर्देशित फिल्म में मिहिर आहूजा को अंश सिक्का नाम के एक एनआरआई की भूमिका में देखा जाएगा। उनके अलावा मनोज पाहवा, नीलू कोहली और औरा भटनागर भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।
    यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी दिल छूने वाली है। अंश सिक्का वर्षों बाद विदेश से लौटा है। वर्षों उसने अपने मिडिल-क्लास पंजाबी परिवार को पैसे से सपोर्ट करके उनकी लाइफस्टाइल बेहतर बनाने में मदद की है। हालांकि, रीयूनियन वैसा नहीं होता जैसा उसने सोचा था। दिवाली के मौके पर आप परिवार के साथ इसे देख सकते हैं।
  • ए डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस
    इस फिल्म को भी पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है। इसमें एक वफादार कुत्ता अपने बिछड़े परिवार को साथ लाने की कोशिश करता है। यह 04 नवंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की कहानी ‘विन्स्टेड’ नाम के एक वफादार कुत्ते बैसेट हाउंड के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में डेनिस क्वैड, मिलो वेंटिमिलिया, ब्रुक लीना जॉनसन, जेनिफर टिली और मैरी स्टीनबर्गेन हैं।
  • ‘ब्लैक डव्स सीजन 2’

    डार्क कॉमेडी और जासूसी से भरपूर थ्रिलर सीरीज ‘ब्लैक डव्स’ का दूसरा सीजन भी इस वीक आ रहा है। इसमें हेलेन और सैम की कहानी आगे बढ़ेगी। यह सीरीज 05 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -