मनोरंजनबॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: वीकएंड पर दिखा 'जेलर 2'...

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: वीकएंड पर दिखा ‘जेलर 2’ का करिश्मा, 500 करोड़ से कितनी दूर? जानिए ‘उड़ता तीर’ का कलेक्शन

सार

  • सिनेमाघरों में लगी फिल्मों ने बीते दो दिन वीकएंड पर कमाई के मामले में अच्छी बढ़त दर्ज की।
  • ‘जेलर 2’ दर्शकों को आकर्षित कर रही है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है।
  • इसके अलावा ‘उड़ता तीर’ व अन्य फिल्मों का कैसा हाल है? जानिए

    विस्तार

  • नवंबर का महीना आ गया है। इस महीने दिवाली है और दिवाली से पहले इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ सजने वाली है। रिलीज डेट निकट आ चुकी है। ‘रामायण’ 05 नवंबर को दस्तक देगी। इससे पहले इन दिनों सिनेमाघरों में ‘जेलर 2’ का जलवा है। इसके अलावा ‘उड़ता तीर’, ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ भी लगी हैं। जानिए बीते दिन किसने कितने कमाए?

  • rajanakata jalra 2 e4dc36081f808590234b6a5c6a84d858
  • रविवार को कितनी रही ‘जेलर ‘2 की कमाई?
    फिल्म ‘जेलर 2’ ने आज 02 नवंबर को सिनेमाघरों में 19 दिन पूरे कर लिए हैं। शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन 9.70 करोड़ रुपये था। वहीं, कल रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए इस फिल्म ने 18वें दिन 11.20 करोड़ रुपये कमाए। ‘जेलर 2’ का टोटल नेट कलेक्शन 456.30 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • वर्ल्डवाइड 800 करोड़ क्लब में पहुंची ‘जेलर 2’
    भारत ही नहीं, विदेशों में भी रजनीकांत की फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है। यह वर्ल्डवाइड 800 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन गई है। ‘जेलर 2’ का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 807.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • ‘उड़ता तीर’ का कलेक्शन भी बढ़ा
    आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने भी वीकएंड पर अपना दम दिखाया। शनिवार को फिल्म ने चार करोड़ रुपये कमाए और कल रविवार को 10वें दिन कलेक्शन 4.35 करोड़ रुपये रहा। ‘उड़ता तीर’ का टोटल नेट कलेक्शन 42.10 करोड़ रुपये हो गया है।
  • ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ का कलेक्शन कितना?
    यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में लगी थी। इसी के साथ राजकुमार राव की ‘प्रहार’ ने भी दस्तक दी थी। ‘नई नवेली’ की हालत अब ठीक नहीं है। वीकएंड पर भी इसकी कमाई पर खास असर नहीं दिखा। शनिवार को इसने 35 लाख रुपये और कल रविवार को 17वें दिन 40 लाख रुपये कमाए। ‘नई नवेली’ का टोटल नेट कलेक्शन 26.75 करोड़ रुपये हो गया है। कुछ ऐसा ही हाल ‘प्रहार’ का भी है। इसने शनिवार को 60 लाख और कल रविवार को 17वें दिन 65 लाख रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 23.25 करोड़ रुपये हो गया है।
  • parahara naii naval 191a33efd67cab7f77b0c29896227e67

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -