अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

नोएडा, (वेब वार्ता)। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शनिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह पर प्रतिबंध, विकसित भारत की संकल्पना, कृषि के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान एवं वृद्धाश्रम की जरूरत क्यों है आदि विषयों पर छात्रों ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।

आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रोत्साहित किया कि वे महिलाओं के अधिकारों और समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। वहीं संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने अपने संदेश में कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विषय नहीं, बल्कि समाज की प्रगति के लिए एक आवश्यक कदम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को जागरूकता बढ़ाने और विचारशीलता विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।

आज के कार्यक्रम की संयोजक वर्षा छबारिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह पर प्रतिबंध, विकसित भारत की संकल्पना, कृषि के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान एवं वृद्धाश्रम की जरूरत क्यों है आदि विषयों अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता को संस्थान की द्वारा सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles