Tuesday, January 13, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

ये लोग केवल हिंदू-मुसलिम का झगड़ा करवाना चाहते हैं

जम्मू-कश्मीर। 09 मई (वेब वार्ता) लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार दिग्गजों के तीखे बयानबाजी जारी हैं। इसी कड़ी में श्रीनगर पीडीपी  प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो देश में हो रहा है उससे सीधे पता चलता है कि चुनाव के तीन चरणों के बाद भाजपा हार रही है। महबूबा ने आगे कहा कि जनता पहचान गई है कि भाजपा केवल धर्म के नाम पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसलिए वे (भाजपा) हिंदू-मुसलिम का झगड़ा करवाना चाहते हैं। मुझे पूरा यकीन है कि अब लोग जाग गए हैं। अगर ये लोग फिर से सरकार में आए तो ये संविधान को खत्म करेंगे। श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: पीडीपी  प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, “जो देश में हो रहा है उससे सीधे पता चलता है कि चुनाव के तीन चरणों के बाद भाजपा हार रही है… जनता पहचान गई है कि भाजपा केवल धर्म के नाम पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसलिए वे(भाजपा) हिंदू-मुसलिम का झगड़ा करवाना चाहते।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles