Wednesday, July 24, 2024
Homeमनोरंजनसिकंदर में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेगी रश्मिका मंदाना

सिकंदर में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेगी रश्मिका मंदाना

मुंबई :09 मई (वेब वार्ता) बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में सलमान एक जासूस की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं अब इस फिल्म में सलमान खान के साथ हीरोइन कौन होगी इसका खुलासा हो गया है। फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना नजर आएगी। सलमान और रश्मिका की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर नजर आएगी। यह फिल्म एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। फिल्म ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सिकंदर एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें सलमान खान एक जासूस की भूमिका निभाएंगे। वहीं, रश्मिका मंदाना उनकी रोमांटिक पार्टनर होंगी। यह फिल्म दोनों कलाकारों के लिए ही एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। सलमान खान पहली बार किसी साउथ इंडियन एक्ट्रेस के साथ काम कर रहे हैं, वहीं रश्मिका मंदाना के लिए यह बॉलीवुड में उनकी पहली बड़ी फिल्म होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमारे बारें में

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments