सोनीपत (राजेश आहूजा) दुर्घटना को बुलावा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए खुला नाला सोनीपत शहर के नजदीक बड़वासनी गांव में देखने को मिला है। खुला नाला सरकारी स्कूल के मुख्य द्वार के सामने है। जहाँ से सरकारी स्कूल में पढ़ने आये छोटे बच्चे को निकलना पढता है। नाले के उपर बने हुए स्लैब कई जगह से गायब हैं जिससे नाला खुला पड़ा है।
जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन कई स्कूलों के बाहर बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की कमी इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
मामला सोनीपत शहर चंद किलोमीटर की दूरी पर बड़वासनी गांव के राजकीय उच्च विद्यालय बड़वासनी का है। जहाँ बरसाती पानी की निकासी के लिए स्कूल के मुख्य द्वार के पास बनाए गये नाले के कई स्लैब टूटे हुए व गायब हैं जिसके कारन नाला खुला पड़ा है और दुर्घटना की इंतजार में है। वहीँ नाले के आसपास सफाई न होने के कारण गंदगी भी जमा है। स्कूल के मुख्य द्वार के पास खुला नाला होना गंभीर चिंता का विषय है। स्कूल में पढ़ने के लिये आने-जाने के समय छोटे बच्चों के नाले में गिरने की आशंका बनी रहती है। नाले के आसपास फैली गंदगी भी यहाँ से आने जाने वालों के लिये बाधा बानी रहती है।
सड़क सुरक्षा संगठन के जिला संयोजक संदीप बत्रा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेते हुए चिंता जताई और कहा कि यहां रोजाना सैकड़ों बच्चे स्कूल में पढ़ने आते हैं और खुला नाला किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि बच्चों व आमजन की सुरक्षा को देखते हुए समस्या का जल्द समाधान करवाया जाये जिससे बढ़ा हादसा होने से बचा जा सके।
दुर्घटना की इंतजार में सरकारी स्कूल के द्वार पर खुला नाला, खतरे में बच्चों की जान

- Advertisement -



